फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थानाक्षेत्र के मलुवा गांव के समीप लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर रविवार की शाम बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भैसवार गांव निवासी 29 वर्षीय धर्मराज पुत्र तिलक राज अपने छोटे भाई राजकुमार की पत्नी की विदाई कराने मड़िहान थानाक्षेत्र के पटेहरा कला गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य पंजाबी कोल के यहां आया हुआ था। विदाई कराकर बाइक से घर जाते समय मलुवा गांव के समीप मोड़ पर पहुंचा था कि सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर तड़पने लगा। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पीछे से मौके पर पहुंचे मृतक के भाई शिवमंगल और उसके बहनोई अपने साधन से घायल भाई को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले गए। वहां प्रभारी डॉ. वाजीद जमील ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। पटेहरा पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक छह भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें