फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़ी ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे के समीप मंगला गौरी शंकर मंदिर के पास बुधवार को देर रात खड़े ट्रैक्टर में बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा निवासी दीपक कुमार वर्मा (23) पुत्र साधु वर्मा अपने मौसेरे भाई की बरात में शामिल होने के लिए प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के उरुआ गांव गए थे। वहां से वे देर रात वापस घर लौट रहे थे। बाइक पर अपने साथी साजन कुमार (22) को भी साथ लेकर आ रहे थे। रास्ते में विंध्याचल थाना क्षेत्र के मंगला गौरी शंकर मोड़ के पास पटरी पर खड़े ट्रैक्टर में बाइक जा टकराई। इस हादसे में दीपक कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। साजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे अष्टभुजा चौकी प्रभारी ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दीपक दो भाइयों में बड़े थे। एक बड़ी बहन है। जिसकी शादी हो गई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय में बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें