फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के दाड़ीराम रोड पर सुखनई मोड़ के पास सोमवार की रात काम करके घर जाते समय बाइक सवार मिस्त्री बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और उसके बाद पीएचसी पड़री ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। पड़री थाना क्षेत्र के डेबरा गांव निवासी परदेशी विश्वकर्मा (32) टाइल्स लगाने का काम करते थे। वे कई दिन से पड़री बाजार में बन रहे एक शापिंग कांप्लेक्स में कार्य कर रहे थे। सोमवार की रात काम खत्म करने के बाद वे अपने दो साथियों के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में पड़री-दाड़ीराम रोड पर सुखनई मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इसमें बाइक चला रहे परदेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए। स्थानीय लोग पुलिस और परिजनों को सूचना देकर घायलों को पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां से डाॅक्टर ने पीएचसी पड़री भेज दिया। पीएचसी पड़री पहुंचने पर डाॅक्टर ने परदेशी को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें