फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गोदाम से छह लाख नकद और लैपटाप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने चोरी का मुकदमा दर्ज न होने पर मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि तीन अप्रैल की रात चोर उसके रोशनदान का छड़ काटकर कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में घुस गए और कैश काउंटर का लाॅक काटकर उसमें रखे छह लाख रुपये नकद, लैपटाप और चार्जर उठा ले गए। पुलिस चौकी और थाने में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। क्षेत्र निवासी दीपनरायन ने बताया कि चार अप्रैल की रात 11 बजे गोदाम का ताला बंद करके पास स्थित अपने आवास में सोने आ गए। चार अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे गोदाम खोलने पर रोशनदान का छड़ कटा दिखा। कैश काउंटर का लाक भी कटा था। कैश काउंटर में रखे छह लाख रुपये नकद के अलावा लैपटाप व चार्जर चोर उठा ले गए थे। बैंक बंद होने के कारण सामान बिक्री का पैसा जमा नहीं हो सका था। जिसे कैश काउंटर में रखे थे। चोरी के बाद छत पर रोशनदान के पास चोर कैश काउंटर का लोहा काटने वाली ब्लेड छोड़ गए थे। उन्होंने बताया कि नरायनपुर पुलिस चौकी व अदलहाट थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर घर भेज दिया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गगया। इसके बाद मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। चौकी प्रभारी नरायनपुर ने बताया कि चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अदलहाट विजय चौरसिया ने बताया कि तहरीर थाने में नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें