मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर सीएमओ कार्यालय के सामने साइकिल सवार को बचाने में गिरे बाइक सवार को क्रेन ने कुचल दिया। मंडलीय अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के कोटा शिव प्रताप निवासी राजवीर सिंह (22) पुत्र जंग बहादुर सिंह बीटेक का छात्र है। वह वाराणसी में किसी काम के सिलसिले में गया था। दोपहर को वह घर के लिए भटौली मार्ग से लौट रहा था। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर स्थित सीएमओ कार्यालय के पास एक साइकिल सवार को बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। तभी पीछे से आ रहे क्रेन ने उसे कुचल दिया। हालांकि उसने हेलमेट लगाया था। आसपास के लोगों ने उसे मंडलीय अस्पताल भेजा। लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी फतहां सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। युवक तीन बहनों का एकलौता भाई था।