राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरी गांव के पास शनिवार की शाम सड़क किनारे लगाए गए बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के खम्हवा जमती गांव निवासी विजय कुमार (34) पुत्र बसावन शनिवार की शाम अपने घर से रैकरी गांव अपने रिश्तेदार जे घर जा रहा था। गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होने से सड़क के किनारे लगाए गए। बिजली के खंभे से टकराकर घायल हो गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीण राहगीर की सूचना पर एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि युवक बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था, नहीं तो शायद जान बच सकती थी।