फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दीवार से टकराकर रात भर सड़क पर पड़ा रहा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपत्ती गांव में मृत रेलकर्मी ​शिव सागर यादव। स्रोत- परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। बेदौली गांव के पास बुधवार की देर रात को क्षेत्र के जिउती गांव निवासी बाइक सवार रोहित बिंद (18) एक मकान की दीवार से टकरा गया। हादसे के बाद वह रात भर सड़क पर पड़ा रहा। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने उसे मृत देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी। पिता शिवाजी बिंद ने बताया कि रात में वह बाइक से घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटा। सुबह बदौली गांव में एक मकान के पास उसका शव मिला। बड़े पिता श्रीराम बिंद ने आशंका जताई कि रोहित संतुलन खोने से बेदौली गांव के लल्ला बिंद के मकान की दीवार से टकरा गए। गांव के लोगों ने बताया कि देर रात 11 बजे तक लोग जाग रहे थे। घटना उसके बाद की है। इस कारण किसी को हादसे का पता नहीं चल सका है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि रात को दीवार से टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें