फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव के समीप ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। साथ में बैठी बहू घायल हो गयी। बहू के गोंद में उसका सोलह दिन का अबोध बालक बाल-बाल बच गया। घायल बहू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के ढ़ोलो मूर्तियां गांव निवासी 52 वर्षीय भगवंत लाल अपनी बहू राजकली देवी के साथ 16 दिन के पौत्र का इलाज कराने दीपनगर गए थे। दवा कराने के बाद घर वापस लौटते समय सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर से टक्कर लग गई। इसके बाद बाइक से तीनों गिर गए। चीख-पुकार मचने पर राहगीरों की भीड़ लग गई।
पुलिस सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गई। जहां देखते ही डॉक्टर ने भगवंत लाल को मृत घोषित कर दिया। घायल 22 वर्षीय राजकली को भर्ती कर लिया गया। 16 दिन का शिशु बाल-बाल बच गया। पटेहरा चौकी प्रभारी भारत सुमन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें