फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रक से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना हलिया क्षेत्र के ग्राम महोगढ़ी में हनुमान मंदिर के समीप रविवार की रात अनियंत्रित बाइक सवार खड़ी ट्रक से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए पीएचसी ले गई जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज में कोरांव थाना क्षेत्र के बैठकवा गांव निवासी बबलू (30) पुत्र जगजीवन रविवार की रात बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही महोगढ़ी में हनुमान मंदिर के करीब पहुंचा सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय ने घायल बाइक सवार को उपचार के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए बबलू को रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान बबलू की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें