फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में सोमवार को सुबह युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। दोपहर में वह खाना खाने नहीं आया तो परिजन ऊपर कमरे में गए। कमरे में फंदे पर लटकता देख परिजन उसे उतारकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी महताब (35) कबूतर पालन करते थे। वे प्रतिदिन सुबह छत पर बने कमरे में कबूतर को चारा डालने जाते थे। सोमवार को सुबह आठ बजे के करीब वे ऊपर चारा डालने गाए। दोपहर में वे खाना खाने के लिए नीचे नहीं आए तो परिजन उन्हें खोजते हुए ऊपर कमरे में गए। वहां उनकी नजर पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर लटके महताब पर पड़ी। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि फंदे पर लटककर युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें