फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक नदी में गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के पास शुक्रवार को देर शाम को बाइक सवार अनियंत्रित होकर पैती नदी में गिर गया। इस हादसे में बाइक युवक के ऊपर गिरी। बाइक के नीचे दबकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लाेगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना देकर उसे उपचार के लिए पीएचसी में भेजा। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हा गई।
विज्ञापन

देवाही पहाड़ा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार (25) मुंबई में रहकर काम करते थे। वे दो माह पहले घर आए थे। घर रहकर ही वे मजदूरी करते थे। शुक्रवार की शाम वे बाइक से बाजार सामान लेने गए थे। सामान लेकर वे घर लौट रहे थे। रास्ते में मनोहरपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पैती नदी में गिर गई। बाइक धीरेंद्र के ऊपर गिरी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए पीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर लेकर जाते समय धीरेंद्र की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वे चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें