राजगढ़। क्षेत्र के कुड़ी गांव में बुधवार दोपहर अनियंत्रित बाइक 15 फीट गहरे नहर में गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख तीनों को जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया।
कुड़ी गांव निवासी शिवम (18), शुभम (19 ), पंजाबी (20) एक ही बाइक पर सवार होकर ददरा बाजार जा रहे थे। बेलन बखर पोशक नहर पर पहुंचे, तभी बाइक पर से नियंत्रण खो जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। 15 फीट गहरी बेलन बकहर पोशक नहर में गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे आस-पास के तीनों युवकों को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाइक से नहर में गिरकर तीन युवक घायल हो गए सभी को सीएचसी राजगढ़ इलाज के लिए भेज दिया गया है।