ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर स्थित गलरा गांव के पास हुए हादसे में घायल बाइक सवार की बुधवार को सुबह मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बीते आठ जून को शाम को क्षेत्र के नौगवां निवासी 35 वर्षीय राजू निषाद घर लौटने के दौरान गलरा गांव के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से गिरकर घायल हो गए थे। उनका इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा था। यहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।