फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित लहुरियादह गांव के पास सोमवार की रात नौ बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के मोजरा लेड़ियारी गांव निवासी अच्छे लाल कोल (45) अपनी पत्नी मंजू कोल (42) के साथ सोमवार को भैसोड़ बलाय पहाड़ स्थित अपनी ससुराल आए थे।
रात में करीब नौ बजे घर लौटते समय लहुरियादह स्थित एक ढाबा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस घायल दंपती को न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज ले गई और परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में डाॅक्टरों ने अच्छेलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंजू कोल को लेकर परिजन प्रयागराज चले गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें