फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
हादसे में मृत वेदांत मिश्रा। स्रेात- ​परिजन - फोटो : हादसे के बाद जाम लगाए परिजन।
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए। डिवाइडर से टकराने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने वेदांत मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


विंध्याचल निवासी वेदांत मिश्रा (18) साथी सत्यम यादव 18 निवासी लोहिया तालाब निवासी कोतवाली कटरा और हर्षित प्रजापति 18 निवासी इमामबाड़ा के साथ किसी काम से निकला था। रविवार दोपहर दो बजे के करीब बाइक सवार तीनों साथी विंध्याचल जा रहे थे कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड के पास डिवाइडर से टकरा गए। डिवाइडर से टकराकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने वेदांत को मृत घोषित कर दिया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें