फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने ठेले में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास कछवां-चुनार घाट राजमार्ग पर संकट मोचन मंदिर के सामने रविवार को रात नौ बजे बाइक सवार ने ठेले में टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने कछवां अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के डोमनपुर निवासी शिवदत्त विश्वकर्मा (24) बाइक से खैरा की तरफ जा रहा था कि बाइक ठेले से टकरा गई। इससे ठेला मालिक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी खैरा विमलेश कुमार ने दोनों घायलों को कछवां अस्पताल पहुंचाया। शिवदत्त की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में शिवदत्त की मौत हो गई। शिवदत्त ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें