फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में भीषण हादसा: दो युवकों की मौत..., पेड़ और ट्रक से टकराई थी बाइक; मची चीख-पुकार

Fri, 21 Mar 2025 11:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से दोनों युवकों को स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, युवकों की माैत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident: मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी मोड़ पर मंगलवार की रात 10 बजे बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं, चील्ह चौराहे के पास ट्रक से टकराकर बाइक युवक सवार घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भैसवार निवासी दीपक कोल (25) अपने साथी सुनील कोल (26) और पेढ़े चुपनिया निवासी नीरज कोल के साथ संतनगर बाजार गया था। रात में घर लौटते समय ददरी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में चालक दीपक की मौत हो गई जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि पेड़ से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हुई है और दो घायल हो गए हैं। बताया कि तीनों युवक नशे में थे।
विज्ञापन


प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के सोढि़या निवासी शैलेंद्र कुमार तिवारी (26) वाराणसी गए थे। वहां से रात में बाइक से घर लौट रहे थे।

चील्ह चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे शैलेंद्र कुमार तिवारी की बाइक ट्रक से टकरा गई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए शैलेंद्र को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें