अनियंत्रित बाइक दीवार से जाकर टकरा गई। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली गांव के पास सोमवार की रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचने पर डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली निवासी सुंदर ( 26 )अपने में ममेरे भाई लवकुश (21) व साथी धर्मेंद्र (28) के साथ किसी रिश्तेदारी में गए थे। रात को तीनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। दिघुली गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार में जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उनको सीएससी पहुंचाया गया । जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचने पर डॉक्टर ने सुंदर और लवकुश को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार तीन घायल हुए। ट्रामा सेंटर में दो को मृत घोषित किया गया।