राजगढ़ (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में सोमवार को खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
सोनभद्र जनपद के खैरपुर गांव निवासी दिनेश (21) व सुरेश (22) एक ही बाइक पर सवार होकर मिर्जापुर की तरफ से अपने घर खैरपुर जा रहे थे। रास्ते में राजगढ़ बाजार के कंजड़ बस्ती के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां सुरेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि इलाज के बाद दिनेश की हालत में सुधार देख चिकित्सक ने घर भेज दिया।