मिर्जापुर। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रों पर कुल 1939 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। आरोग्य मेले में बीपी, शूगर, चर्मरोग, मौसमी जुकाम व बुखार आदि के ज्यादा मरीज पहुंचे।
जिगना क्षेत्र के न्यू पीएचसी विजयपुर, नरोइया, अकोढ़ी, बिहसड़ा (कुशहा) विरौरा में आयोजित मेले में कुल 212 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। हलिया क्षेत्र के न्यू पीएचसी मतवार, ड्रमंडगंज, बरौधा में कुल 193 मरीजों का उपचार किया गया। न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी बालकृष्ण मिश्र ने 65, बरौंधा में डाॅ. रीना पटेल व डाॅ. सुप्रिया मिश्रा ने 63 मरीजों की जांच की। न्यू पीएचसी मतवार में डॉ. अभिषेक जायसवाल ने कुल 65 मरीजों की जांच की। जमालपु क्षेत्र के न्यू पीएचसी देवरीला में डाॅ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में 70 एवं न्यू पीएचसी भाईपुर कला में डाॅ.सत्येंद्र सिंह की देखरेख में 75 मरीजों का उपचार किया गया।