मिर्जापुर। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। वे पहले अष्टभुजा जहां पर उनका जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष अपना दल इं. राम लोटन ने स्वागत किया। राज्यपाल ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह में कुछ देर विश्राम किया और उसके बाद वह विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने उनको दर्शन पूजन कराया।