चुनार कोतवाली क्षेत्र के बेदौली बनवासी बस्ती के पास शुक्रवार की शाम को बाइक के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। क्षेत्र के बसारतपुर निवासी होशीला प्रसाद सिंह (75) शाम को पांच बजे साइकिल से मेड़िया की तरफ जा रहे थे। वह बेदौली गांव बनवासी बस्ती के पास पहुंचे थे कि अदलपुरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गिर कर तड़पने लगा। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। बाइक सवार टक्कर मारने के बाद भाग गया। मृतक किसान था। उसे दो पुत्र है। बड़ा भूपेंद्र सिंह अदलहाट में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाता है। छोटा पुत्र प्रमोद सिंह पीडब्ल्यूडी में जेई के पद पर कार्यरत हैं। वृद्ध के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।