फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल के साथ निकाला सद्भावना जुलूस

Fri, 25 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भुजवा की चौकी स्थित इटरनल ग्रेस चर्च, यीशु दरबार में यीशु जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को सायंकाल नगर में सद्भावना जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इटरनल ग्रेस ट्रस्ट के चेयरमैन रेव्ह विजय कुमार एम ने प्रार्थना कर किया।  चर्च में धार्मिक सौहार्द के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


सद्भावना जुलूस नगर के भुजवा की चौकी स्थित यीशु दरबार से निकल कर बथुआ, जंगीरोड, लोंहदी, लंका के पहाड़ी होते हुए पुन: यीशु दरबार पहुंच कर समाप्त हुआ।

सद्भावना जुलूस में सर्वसमाज के लोगों ने हाथ में कैंडिल लेकर चल रहे थे। जुलूस में शामिल सेंटा क्लाज लोगों को उपहार एवं चाकलेट दे रहे थे।

 जुलूस में ईसाई समाज के साथ ही बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल हुए।


नगर के भुजवा की चौकी स्थित यीशु दरबार में जुलूस निकाल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए चर्च पहुंच कर समाप्त हुआ।  यीशु दरबार में यीशु जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देर रात तक भजन कार्यक्रम का दौर चलता रहा।

इटरनल ग्रेस ट्रस्ट के चेयरमैन रेव्ह विजय कुमार एम ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह नौ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक यीशु जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित भजन-कीर्तन, प्रवचन-प्रार्थना का भी आयोजन किया गया है।

इस दौरान सुशंथा विल्स, रजी चाको, अनिश, एनडी प्रसाद, बच्चन राम कुशवाहा, शिवलाल मौर्य, शिवकांत मालवीय, राजकुमार मौर्य, मनीष विश्वकर्मा, कालीचरण यादव, कैलाश सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें