फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीएचयू की टीम ने प्रश्नोत्तरी में हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
पशु चिकित्सा शरीर क्रिया विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पश
विज्ञापन
बरकछा स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय की टीम ने क्षेत्रीय स्तर की सापी (एसएपीआई) पशु चिकित्सा शरीर क्रिया विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के रोहतक स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के 13 पशु चिकित्सा महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बीएचयू की टीम में बीवीएससी एवं एएच के चतुर्थ व्यावसायिक वर्ष के छात्र अंशु कुमार और द्वितीय व्यावसायिक वर्ष के छात्र लक्ष्मीकांत पांडा शामिल रहे। दोनों ने 12 नवंबर को बरकछा परिसर में आयोजित संस्थान स्तरीय चयन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का स्थान हासिल किया था।
प्रतियोगिता में पशु चिकित्सा शरीर क्रिया विज्ञान के प्रख्यात वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. एमएल मदान मुख्य अतिथि रहे। उनके सम्मान में इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बीएचयू की टीम को विभाग के संकाय सदस्यों ने मार्गदर्शन दिया। सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकेश कुमार भारती भी टीम के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस उपलब्धि पर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के संकाय प्रमुख, कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक और संकाय सदस्यों ने छात्रों व उनके मार्गदर्शक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें