हलिया। क्षेत्र के थोथा गांव में आयोजित पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में मंगलवार को शाम को आयोजित किया गया। इसमें भटवारी ने थोथा की टीम को हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया।
थोथा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 12 ओवर में 59 रन बनाकर आउट हो गई। भटवारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में ही 60 रन बना लिया। इस तरह से भटवारी की टीम ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विनय यादव रहे। मुख्य अतिथि प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव बाबू सेठ तथा प्रधान राजेश यादव ने विजेता टीम के कप्तान विनय यादव को शील्ड तथा 11 हजार रुपये नकद प्रदान किया। उपविजेता टीम को भी 5500 रुपये और शील्ड प्रदान किया गया। इस दौरान प्रधान राजेश यादव ने 30 जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया। इस दौरान एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया, विनोद सिंह, लवकुश यादव आदि मौजूद रहे।