सिटी ब्लाक क्षेत्र के किरतारतारा में भारत भूषण तिवारी को श्रद्धाली देते ग्रामीण।- सोशल मीडिया।
-किरतारतारा में विश्व ब्राह्मण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के किरतारतारा में शनिवार को अखिल विश्व ब्राह्मण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा की तरफ से शोक सभा का आयोजन कर भोजपुर के भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी। हत्या में शामिल पुलिसकर्मियाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर फांसी दिए जाने की मांग की।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेषधर पांडेय ने कहा आत्म समर्पण किए जाने के बावजूद बिहार पुलिस ने भारत भूषण का एनकाउंटर कर दिया। कहा भारत भूषण तिवारी हमेशा निजी स्वार्थ से दूर हटकर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर शासन से प्रशासन के सामने आवाज बुलंद करता रहा लेकिन वहां की पुलिस प्रशासन ने हत्या कर दी। शोक व्यक्त करने वालों में पंकज दुबे, जय दुबे, दाऊ दुबे, रामबली पांडेय, विनीत पांडेय, अनमोल पांडेय, कौशल, राजू यादव, चित्रांश, निलेश, नितिन पांडेय आदि रहे।