फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही से विंध्याचल तक होगा फोर लेन

Fri, 08 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही से विंध्याचल तक फोर लेन बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया है। बजट आवंटित होते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। शास्त्री सेतु के समानांतर भी एक बड़े पुल का निर्माण कराने की योजना है।
विज्ञापन


 यह बातें राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री ने बताया कि शास्त्री सेतु अपनी उम्र पार कर चुका है। इसको देखते हुए उसके पास से एक और पुल बनाने की योजना बनाई जा रही है।

 कहा कि भदोही से विंध्याचल तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। प्रस्ताव पास होते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डेढ़ वर्ष के अंदर तीन जिलाध्यक्ष बदले जाने की बात पूछने पर राज्यमंत्री चुप्पी साध गए।
विज्ञापन


कहा कि यह प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय है। उनके द्वारा लिया गया हर निर्णय पार्टी हित में होता है। इसलिए इस विषय पर उन्हें कुछ नहीं कहना है।

उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त बिजली दी जा रही है। सुधार के लिए जनपद के विजयपुर में सोलर उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। उपकेंद्र बनते ही बिजली की किल्लत दूर हो जाएगी।

पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नए हैंडपंप लगाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। शासन से प्रस्ताव पास होते ही जिले में कुछ नए हैंडपंप लगाये जाएंगे।

कहा कि चुनार से नरायनपुर तथा मिर्जापुर हलिया तक की सड़क का जायजा लेकर उसके मरम्मत का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को देंगे। शिक्षा के प्रति लापरवाही बतरने वाले लेागाें के खिलाफ कार्रवाई करने की बात राज्य मंत्री ने कहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें