मां विंध्यवासिनी देवी माता के गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन अर्चन करते हुए
- फोटो : ramnagar news
विंध्याचल। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उनका स्वागत किया।
दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद भारत के छोटे-छोटे रियासतों को जोड़ने का काम किया।
उनकी जयंती को एकात्मता दिवस के रूप में मनाने के लिए उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरएसएस का सदस्य होना मेरे लिए गौरवपूर्ण है।
पहले जो होना था हो गया। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश भक्त संगठन और समाज के सेवा भाव के संगठन के रूप में जाना जा रहा है।
वह शाम 4:07 बजे विंध्याचल पहुंचे थे। दर्शन-पूजन के बाद शाम 4:51 बजे वह प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर गए।