फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले खाट, अब सपा का साथ

Tue, 28 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
राजनाथ ‌‌स‌िंह
विज्ञापन
चुनावी सभाओं में बातों के तीर खूब चलाए जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खाट सभा पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के नौजवान ने चुनाव से चार माह पहले ही खटिया पकड़ ली थी और मुलायम सिंह यादव की पंक्चर की हुई साइकल पर सवार हो गए। छानबे क्षेत्र के गैपुरा में सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि पैसे खाने के कारण हाथी की सेहत बिगड़ गई है। वादा किया कि भाजपा की सरकार बनी तो वे सूबे को सर्वोत्तम प्रदेश बनाकर दिखाएंगे। 
विज्ञापन


मिर्जापुर से अपने रिश्तों को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हाथ नहीं दिल मिलाने आया हूं। पिछले 15 वर्षों में यूपी विकास की राह से भटक गया है। सड़कें बदहाल हैं। बिजली मिल नहीं रही। प्राकृतिक आपदा के मारे किसानों को ठीक से मुआवजा तक नहीं मिला।  इसके बावजूद मुख्यमंत्री यह कहने से नहीं अघा रहे कि काम बोलता है। सपा के काम की आवाज किसी ने सुनी है? कल तक तो कह रहे थे कि पांच साल तक पापा, चाचा ने काम ही नहीं करने दे रहे थे। जिस साइकल को मुलायम सिंह ने पंक्चर कर दिया और जिसकी चेन शिवपाल यादव ने उतार दी, उसे कांग्रेस के नौजवान ने थाम ली है। 

बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि  नोट खाने से हाथी की सेहत बिगड़ गई है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सूबे में सरकार बनने पर भटौली पुल तेजी से बनवाने, किसानों ऋण माफ करने, बेटियों के पैदा होते ही 50 हजार का विकास बांड देने का वादा किया। पूर्व मंत्री सरजीत सिंह डंग, प्रो. रमेंश चंद्र ओझा, आशाराम यादव, सुरेन्द्र सिंह आदि ने भी सभा को संबोधित किया। मिर्जापुर के प्रत्याशी रत्नाकर मिश्र, गठबंधन प्रत्याशी छानबे राहुल कोल, जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, श्यामसुंदर केसरी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें