फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर बीएड के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Wed, 13 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान तिसुही स्थित एसएसपीपीडी कालेज के बीएड के अनुसूचित जाति के छात्रों ने परीक्षा फार्म भरने से रोकने पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 छात्रों ने कहा कि कालेज शिक्षण शुल्क जमा करने का दबाव बना रहा है। शुल्क नहीं जमा करने पर परीक्षा फार्म भरने से वंचित करने को कहा जा रहा है। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

छात्र रंजीत कुमार ने कहा कि एसएसपीपीडी कालेज में बीएड एससी एसटी कोटे से छात्रों का प्रवेश शून्य बैलेंस पर हुआ था।

कालेज प्रशासन द्वारा प्रवेश के समय शर्त रखी गई थी कि स्कालरशिप नहीं आने पर स्वयं भरना होगा। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 मई रखी गई है, लेकिन अभी तक शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि खाते में नहीं आई है। जिससे छात्रों का शुल्क कालेज को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज द्वारा छात्रों पर शुल्क को जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। वर्तमान में गरीब छात्र एक साथ इतना शुल्क जमा करने में असमर्थ हैं।

छात्र पवन कुमार, बलराम, विजय प्रकाश गौतम, हरे राम, अंजू, कुमारी रमिता सहित कई छात्रों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। छात्रों ने जिलाधिकारी से समस्या का निराकरण कराने की मांग की। जिससे उनका भविष्य अंधकारमय नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें