जिले के 17 केंद्रों पर 31 मई को दो पालियों में बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें 6928 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसकी तैयारियां शुरु हो गई है। परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष जीडी बिनानी पीजी काॅलेज में बनाया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकान, साइबर कैफे तथा पीसीओ की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो सकेगी। बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9ः00 से दोपहर 12ः00 तक और द्वितीय पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि प्रथम पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व आठ बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा। द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। 2ः30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।