फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक को पीटा और गए सरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमडगंज । राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलिया थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव के पास बुधवार की रात फोरलेन निर्माण कार्य में काम करने वाले एक श्रमिक को सोते समय किसी अज्ञात व्यक्त िने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि श्रमिक को घायल करने के साथ-साथ वहीं साइट पर रखा दो कुंतल लोहे की सरुिया भी चोरी कर ले गए। डीबीएल कंपनी में बतौर पेटी कांट्रेक्टर कार्य कर रहे गांव पड़सा थाना दरियापुर जिला छपरा (सारण) बिहार निवासी रोहित यादव ने गुरुवार को इस घटना के संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दी । तहरीर में रोहित ने बताया है कि उसके गांव का ही निवासी श्रमिक जयराम आधी रात तक चले सड़क का निर्माण कार्य बंद होने के बाद साइट पर ही सो रहा था । उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की रॉड से जयराम के मुंह पर प्रहार कर दिया । हमले में श्रमिक घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही कांट्रेक्टर ने मौके पर पहुंचकर 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। कांट्रेक्टर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल श्रमिक का स्थानीय स्तर पर ही एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय ने बताया तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें