फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक से टक्कर लगने पर की पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। बंगाली चौराहा के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में बीच सड़क पर एक व्यक्ति की कुछ लोगाें ने पिटाई कर दी। पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बंगाली चौराहा के पास वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति की कई लोग लाठी-डंडे से पिटाई कर रहे हैं। पिटाई होते देख पास में मौजूद पुलिसकर्मी आते हैं। इस दौरान भी लोग पिटाई करते रहते है। किसी ने पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि अकोढ़ी गांव से किसी काम के लिए बाइक से विंध्याचल आए मारकंडेय सिंह बंगाली चौराहा पहुंचे तो छह वर्षीय बालक नीरज को बाइक से टक्कर लग गई। इसके बाद स्थानीय लोग और दुकानदार मिलकर बाइक सवार की लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। बाइक सवार की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें