पड़री। उसरहवा गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह रेललाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
उसरहवा गांव निवासी सुनीता देवी (35) पत्नी रंजीत कुमार बृहस्पतिवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए रेललाइन पार कर नेवढ़िया गांव में जा रही थीं। रेललाइन पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लाेगों ने हादसे की सूचना परिजनो और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़री थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है।