फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर के घाटों पर सफाई कराकर कराई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने मकर संक्रांति के स्नान से पहले नगर के घाटों पर साफ सफाई व बैरिकेडिंग करा दी है। घाटों की निगरानी के लिए नगर पालिका कर्मियों की तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर होने वाले गंगा स्नान व गंगा घाटों की स्थिति को लेकर अखबार में मंगलवार को पृष्ठ संख्या दो पर प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें विंध्य धाम क्षेत्र के गंगा घाटों की स्थिति को लेकर पूरी खबर प्रकाशित की गई थी। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने इसका संज्ञान लिया और बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मियों व श्रमिकों को लगाकर घाटों की सफाई कराई गई। साथ ही नगर के सभी घाटों, बरियाघाट, दाऊजी घाट, पक्का घाट, सुंदरघाट के साथ ही विंध्याचल के घाटों पर भी सफाई कराई गई और बैरिकेडिंग कराई गई। नगर पालिका के ईओ जी लाल ने बताया कि घाटों की सिल्ट सफाई कराकर बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। साथ ही कर्मचारियों को लगाया गया है ताकि कोई समस्या यदि हो तो उसे तत्काल दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें