फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकछा परिसर : एक साल में साहीवाल गाय की पांच बछियों का जन्म

विज्ञापन
साहीवाल गाय और उसके पांच बच्चे। स्रोत- द​​क्षिणी परिसर
विज्ञापन
मिर्जापुर। देशी गोवंश की नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

यहां पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय की टीम ने भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से एक वर्ष के भीतर एक साहीवाल गाय से पांच स्वस्थ बछियों का जन्म कराया।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत संचालित भ्रूण प्रत्यारोपण परियोजना में मिली सफलता से कम समय में श्रेष्ठ नस्ल की गायों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद जगी है। अब इस तकनीक को विंध्य क्षेत्र के पशुपालकों तक पहुंचाने की तैयारी है।
प्रधान अन्वेषक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत साहीवाल नस्ल की गाय संख्या 53 को भ्रूण दाता के रूप में चुना गया। इस गाय का अधिकतम दैनिक दुग्ध उत्पादन 11.5 किलोग्राम है।
विज्ञापन

इस गाय में करीब 4800 किलोग्राम मानक दुग्ध उत्पादन वाली मां से प्राप्त साहीवाल सांड से कृत्रिम गर्भाधान कराया गया। इसके बाद गाय से प्रत्यारोपण योग्य 15 भ्रूण पैदा हुए। इन भ्रूणों को दूसरी गायों में प्रत्यारोपित किया गया। इनमें से पांच गाय गर्भवती हुईं और उन्होंने पांच स्वस्थ बछियों को जन्म दिया। सभी बछियां स्वस्थ हैं।
इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. वीके मिश्रा, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अमित राज गुप्ता और राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार ने परियोजना दल के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें