फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
इंडियन बैंक में प्रदर्शन करते कर्मचारी।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियंस के राष्ट्रीय आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने सोमवार को डंकीनगंज स्थित इंडियन बैंक के कर्मचारियों ने बैज लगाकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा केंद्र सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा क्षेत्र को 100 प्रतिशत व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करना देश की आम जनता के साथ धोखा है। कहा 29 श्रम कानून को बदलकर 4 श्रम संहिता नीति संशोधन इस देश के मजदूर, किसान, व्यापारी तथा देश के समस्त संस्थाओं के कर्मचारियों के हित में नहीं है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू न होना, स्टाफ की भारी कमी के बावजूद भर्तियों पर रोक लगाना, बैंकिंग कार्य को प्राइवेट सेक्टर में बदलना, बैंक की सुरक्षित जॉब को असुरक्षित करना, सेवा निवृत कर्मियों का पेंशन अपग्रेड न करने से समस्त बैंकिंग कर्मियों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन में अन्य बैंक के कर्मचारी सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें