अदलहाट। थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव निवासी और वाराणसी के लहरतारा-भिटारी स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, इंडसइंड बैंक की शाखा प्रबंधक प्रताप कुमार सोनकर (35) 24 सितंबर की रात से लापता हैं। वह रात 10 बजकर 48 मिनट पर खाना खाने के लिए बाइक से निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बंद है।
परिजनों की ओर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। प्रताप के चाचा बसंत लाल ने बताया कि भतीजा 24 सितंबर की रात बाइक से खाना खाने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।
दो दिन तक खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर वाराणसी के लोहता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रताप की तलाश की जा रही है।