लालगंज। सामुदायिक शौचालय के सुंदरीकरण के लिए आए दो लाख दस हजार रुपये के आहरण के लिए विकासखंड में होड़ मची है। ग्राम प्रधान अपने कार्यकाल के अंतिम समय को देखते हुए जैसे-तैसे धन निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। लेकिन एडीओ पंचायत ने बिना अनुमति धन निकालने पर रोक लगा दी है।
विकासखंड के 42 गांवों में पैसा खाते में आने के बाद से ही ग्राम प्रधान ग्राम निधि छह से पैसा आहरित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कुछेक गांव के प्रधान आरटीजीएस से पैसा निकाल भी चुके हैं। जिसका आय व्यय कोई लेखा-जोखा विभाग को नहीं दिए हैं। इस तरह की गतिविधियों को देखते हुए एडीओ पंचायत रतन कुमार ने बैंकों को पत्र लिखकर के आदेश दिया है कि बिना अनुमति कोई भी पैसा ग्राम निधि से नहीं निकाला जाएगा। जिन गांव में आरटीजीएस से पैसा बिना किसी लेखा-जोखा के खर्च किया गया है। उसका दो दिन के अंदर विवरण देने के लिए एडीओ पंचायत ने ग्रामसभा को पत्र निर्गत कर दिया है। एडीओ पंचायत रतन कुमार ने रामपुर मड़वा, तेंदुआ कला, तुर्कहा, चितांग, मुंशीपुर,धसड़ा, रामपुर वासित अली, बरडीहा, बसही कला सेमरी कला, नदौली करौंदी, महादेव आज गांव के खातों पर पत्र लिखकर के बिना अनुमति पैसा निकालने पर रोक लगाई।