अहरौरा। मदारपुर गांव के पास महावीर धाम मंदिर पर मंगलवार को आयोजित भजन कीर्तन व भंडारा आयोजन के लिए मांगी गई अनुमति उप जिलाधिकारी चुनार ने विवादित स्थल बता कर निरस्त कर दिया है।
महावीर धाम मदारपुर में मंगलवार की शाम से अखंड हरि कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसके लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तथा मंदिर समिति के लोगों ने उप जिलाधिकारी चुनार को पत्रक देकर अनुमति की मांग थाी। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी तथा क्षेत्राधिकारी आपरेशन की जांच आख्या रिपोर्ट करे संज्ञान में लेकर एसडीएम चुनार ने कानून तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विवादित स्थल पर अखंड हरि कीर्तन तथा भंडारे की अनुमति को संस्तुति न मिलने के आधार पर निरस्त कर दिया है।