नरायनपुर। ब्लाक क्षेत्र के बैकुंठपुर में तालाब के निर्माण में सरकारी डिजाइन व मानकों की हुई अनदेखी और चुनार विधायक की नाराजगी पर सोमवार को टीम ने जांच की। भाजपाजनों ने तालाब के जीर्णोद्धार में मनमानी की भाजपा चुनार विधायक से शिकायत की थी। कहा था कि तालाब के सुंदरीकरण कार्य में सरकारी डिजाइन में मानक की अनदेखी की जा रही है।
तीन करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बैकुंठेश्वर महादेव मंदिर व तालाब के सुंदरीकरण कार्य पर्यटन विभाग की ओर से सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने चुनार विधायक अनुराग सिंह से तालाब निर्माण कार्य को लेकर शिकायत दर्ज कराया था। विधायक अनुराग सिंह ने बीतें दिनों मौका मुआयना कर निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताते हुए इसकी जांच कराने का निर्देश दिया था। चुनार विधायक के निर्देश पर परियोजना प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी सुजीत सिंह व जेई धीरज सरोज सोमवा को मौके पर पहुंचे। भाजपाजनों में सुमित कुमार जायसवाल, अश्विनी उपाध्याय, शिव जायसवाल, सागर पटेल, दिलीप कश्यप, अनिल मौर्या ने जांच टीम ने ठेकेदार पर सरकारी प्रोजेक्ट डिजाइन को दरकिनार कर मनमाने ढंग से तालाब निर्माण कार्य कराने का अरोप लगाया। बताया तालाब के चारों तरफ पाथवे कार्नर पर सुगम होने के बजाय असमानता पूर्वक बना दिया गया है। जिससे तालाब के किनारे टहलना काफी कठिन हो गया है। स्टोन की जगह केवल जीग जैक लगा दिया गया है। वाटर लेबल के आधार पर उंचाई नहीं दिया गया है। स्टीमेट रिवाइज कर स्टेप को बढ़ाने की मांग किया। भाजपा जनों ने जांच टीम से स्टेयर का स्टेप बढ़ाने सहित चारों तरफ टहलने के लिए सुगम पाथवे का निर्माण कराने का मांग किया है।