फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मछली समझकर मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। बसुहरा गांव में सोमवार को सुसुआड़ नाले में नहाने गए बच्चों ने मछली समझकर दो फीट लंबे मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया। बच्चे मगरमच्छ के पैर में रस्सी बांधकर घसीटते हुए घर पहुंचे। परिजन देखकर हैरान रह गए और बच्चों को डांट फटकार लगाई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पहुंचे ग्राम प्रधान राम आसरे ने मगरमच्छ के बच्चे को पानी भरे एक हौद में रखने के बाद वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र ने मगरमच्छ के बच्चे को कब्जे में लेकर उसे मेजा के ददरी जलाशय में छोड़ दिया। इस दौरान वन रक्षक अरविंद कुमार, नीटू शर्मा, शीतला बख्श सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें