फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मछली की जगह जाल में फंसा घड़ियाल का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के दुगौली गांव में गंगा नदी में मछली मारते समय जाल में घड़ियाल का बच्चा फंस गया। घडियाल के बच्चे को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घड़ियाल के बच्चे को कब्जे में लेने के बाद फिर से गंगा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

दुगौली गांव निवासी कुछ मछुआरे रविवार को सुबह गंगा नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान जाल में घड़ियाल का लगभग डेढ़ फीट लंबा बच्चा फंंस गया। मछुआरे उसे गांव में लेकर आए तो देखने वालों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने वन विभाग को सूचना दे दी। वन विभाग के लालगंज रेंज के वन रक्षक पिंटू लाल, अवधेश कुमार यादव, राम अशीष दुगौली ने गांव पहुंच कर घड़ियाल के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र ने बताया कि घड़ियाल के बच्चे को फिर से गंगा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें