नगर क्षेत्र के नारायण घाट-त्रिमोहानी स्थित गुरुद्वारा श्री निर्मल संगत पर रविवार को बाबा नंद सिंह जी की 73 वीं बरसी मनाई गई। गुरुद्वारे में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति रविवार को सुबह हुई। गुुरुद्वारे में सुबह से शाम तक लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर छका। बरेली से आए अमरपाल सिंह ने बाबा नंद सिंह जी के जीवन मूल्यों के बारे में विस्तार से संगतों को बताया।
बाबा नंद सिंह जी की 73 वीं बरसी के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री निर्मल संगत में शनिवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ, जिसका समापन रविवार को सुबह हुआ। बाबा नंद सिंह जी की बरसी पर गुरुद्वारे में बरेली से आए ज्ञानी गुरमीत सिंह जी एवं मिर्जापुर के ज्ञानी अजमेर सिंह जी ने संगतों को कीर्तन व गुरुवाणी द्वारा निहाल कर दिया। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा रतनगंज के अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना एवं सचिव सुरजीत सिंह मोंगा ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।
बाबा नंद सिंह जी की बरसी कार्यक्रम के दौरान जसवीर सिंह मोंगा, अमरीक सिंह मोंगा, राज सिंह मल्होत्रा, करमजीत सिंह सरना, महेंद्र सिंह विज, अमरजीत सिंह, हरवंश लाल, हरदयाल सिंह, नामधारी, हीरा सिंह, हरवंश सिंह, सरवन सिंह, प्रेम सिंह, भूपेंद्र सिंह वधावन, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार मेहता, रविंद्र सिंह सरना, चंचल सिंह, विशुन सिंह, दलजीत सिंह मोंगा, जसप्रीत, जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह, चरनजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख ीसंगत के सदस्यगण मौजूद रहे।