विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास सोमवार को सुबह रेल लाइन पर 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना विंध्याचल कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर आस पास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि रेल लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। तीन दिन में शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।