कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित गांधी स्टेडियम में शिवनाथ सिंह की स्मृति में ऑल इंडिया टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट के दूसरे दिन रविवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच श्री सांई क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ और क्रिकेट एकेडमी सीवान बिहार के बीच खेला गया। आजमगढ़ की टीम ने सीवान को सात विकेट से हरा दिया। आजमगढ़ की टीम ने टाॅस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने छह विकेट गंवाकर 174 रन का लक्ष्य दिया। वहीं जवाबी में उतरी आजमगढ़ की टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर 177 रन बनाकर सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान अंपायर की भूमिका जावेद आलम एवं राजेश गुप्ता ने निभाया। वहीं दूसरा मैच 14-14 ओवरों का मैच सीसीए चंदौली बनाम क्रिकेट एकेडमी मऊ के बीच खेला गया। चंदौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट गंवाकर 163 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी मऊ की टीम 12 ओवर में ही ऑलआउट होकर 104 रन पर ही सिमट गई। चंदौली की टीम ने 59 रनों से जीत हासिल कर लिया। इस दौरान अंपायर की भूमिका शशिकांत उपाध्याय व आनंद सिंह ने निभाई। वहीं पहले मैच में 6 छक्कों व 6 चौकों की मदद से 91 रन बनाने वाले विशाल व दूसरे मैच में 42 रन बनाने वाले शुभम को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। ये जानकारी देते हुए अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि आजमगढ़ व चंदौली की टीमों ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल जयनारायण क्रिकेट एसोसिएशन वाराणसी बनाम सीए मुजफ्फरपुर बिहार के मध्य खेला जाएगा। इस दौरान मनोज पांडेय, अजय सेठ, आशीष मिश्रा, संतोष सिंह, पिंकू उपाध्याय, संतोष तिवारी, हिमांशु सिंह, राजन सिंह समेत काफी संख्या में दर्शक उमड़े रहे।