दंगल प्रतियोगिता में आपस में लड़ते बुलबुल।- संवाद।
विंध्याचल । विंध्यधाम की प्राचीन बुलबुल प्रतियोगिता का आयोजन पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में शनिवार की सुबह शुरू हुई। दगंल देर रात लगभग 12 बजे तक चलता रहा। प्रतियोगिता प्रतिवर्ष मकर संक्रांति से चार दिन पहले होती है। बुलबुल के दंगल प्रतियोगिता में 117 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम से चार- चार बुलबुल की टीम बनाई गई थी। 10 राउंड में प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम रात लगभग 12 बजे जारी हुआ। प्रतियोगिता में कल्लू 6 क्लब के मालिक एस पांडेय व अद्विक क्लब टू के मालिक एस पाठक बुलबुल के बीच लगभग आधे घंटा तक मुकाबला हुआ। अंत में कल्लू 6 क्लब की बुलबुल विजई रही। दूसरा स्थान अद्विक टू क्लब व तीसरे स्थान पर भीम टू क्लब रहा। प्रथम पुरस्कार विजेता को सोफा सेट, दूसरे स्थान के विजेता को डायनिंग टेबल तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहे विजेता को आलमारी दी गई। प्रतियोगिता के बाद सभी बुलबुल को आजाद कर दिया गया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में राजू पाठक, धीरज मिश्रा एवं रतन मोहन मिश्र रहे। इस दौरान तारा चंद गुप्ता, संजय पांडेय, पवन मिश्रा, अश्वनी उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, अभय मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।