मुख्यमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस पर बरियाघाट के किनारे पौधरोपण करते हिन्द?
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पौधरोपण कर उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। पौधरोपण के साथ बेजुबान पशुओं को भोजन कराया गया। हियुवा के जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने कहाकि पूरा भारत इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से गुजर रहा है। हाल ही में महंत योगी आदित्यनाथ के पिता का देहांत हुआ है। इसलिए जन्मदिन पर किसी उत्सवधर्मी कार्यक्रम का आयोजन न कर पर्यावरण दिवस के दिन सिर्फ पौधरोवण कर उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहाकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी में अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। इस दौरान संजय चंद, हेमंत सिंह, पवन मालवीय, बालाजी, सुनील सिंह, गुल्लू अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, अभिषेक केशरी, अंशु साहू, विजय गुप्ता, अमन जायसवाल, सौरभ मोदनवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, रीगन जासवाल, मनोज गुप्ता, मूकेश, विवेक, सुरज सेठ आदि रहे। कछवां, हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष तरुण राय के कछवां स्थित आवास पर शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि संदीप सिंह ने सभ्री को अपले घर एक पौधा लगाने के लिए कहा। इस अवसर पर श्रवण दुबे, आकाश सिंह, शिवम मोदनवाल, रत्नेश, हिमांशु कुमार ,दिलीप सोनकर,शशांक चौबे, शिवम पांडेय, हेमंत सिंह, हिमांशु सिंह, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे ।