फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से ऑटो सवार घायल, कैबिनेट मंत्री ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के लुसा गांव के पास कार ने आटो में टक्कर मार दिया। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। रास्ते से होकर जा रहे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने काफिले के वाहन से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ से ऑटो सवारी लेकर राजगढ़ से मड़िहान जा रहा था। मिर्जापुर से बर्तन लेकर दीपक कार से सोनभद्र जा रहा था। कार ने नीछे से ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे आटो सवार बुधनी (50) पत्नी कुमार निवासी जौगढ़ थाना चुनार, गुड़िया (30) पत्नी श्याम सिंह निवासी रहरतलिया सिरसिया थाना करमा सोनभद्र, आरती (21) पत्नी जितेंद्र निवासी पहड़ी थाना मड़िहान, फुलपत्ती (35) पत्नी बाबू लाल निवासी अदलपुरा चुनार, बिंदू (35) पत्नी राजेश निवासी करकी मझार करमा, मंजिता (30) पत्नी बिंदू निवासी बसही थाना मड़िहान, काजल (17) निवासी खमरहवा थाना करमा सोनभद्र, रिंकी (17) पुत्री कृपा निवासी खमरहवा, कौशिकी (9) पुत्री शुभम निवासी लोहरितरिया थाना मड़िहान, जय प्रकाश (9) पुत्र जितेंद्र निवासी पहड़ी थाना मड़िहान घायल हो गए। रास्ते से कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का कफिला गुजर रहा था। हादसा देखकर मंत्री ने गाड़ी रोककर काफिल के वाहन से घायलों को काफिले के गाड़ी से अस्पताल भेजवाया। जहां सभी घायलों का उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष अरुण दुबे ने बताया कि कार ने आटो में टक्कर मार दिया। मंत्री के काफिले के वाहन से घायलों को उपचार पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें