राजगढ़। सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनभद्र जनपद के मगरदा गांव निवासी फूलमती (40) किसी काम से करमा थाना क्षेत्र गई थी। वापस लौटते समय करमा थाना के पास बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। करता पुलिस की मदद से उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। एंबुलेंस से महिला मिर्जापुर अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दी। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।